गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत बुधवार को खेल एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर के नाम पर आम जनता के बीच भ्रम फैला रही है और अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर बेवजह सवाल खड़े कर रही है। मतदाता सूची में सुधार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा

मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने स्पष्ट किया कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण चुनावी प्रक्रिया का ...