गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: अमर मौर्य, अमर मौर्य। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप मानेसर क्षेत्र का विस्तार करके निवेश को आकर्षित किया जाएगा। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने अब आईएमटी मानेसर में 285 एकड़ पर छठां फेज को विकसित करने की योजना बनाई है। जहां पर नए उद्योगों को निवेश करके रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। एएचएसआईआईडीसी की ओर से आईएमटी मानेसर को पांच फेजों में विकसित किया गया है। यहां पर ढाई हजार बड़े और मध्यम उद्योग संचालित हैं। अब फेज छह विकसित करने की योजना बनाई गई। जिसके लिए 285 एकड़ चिंहित करके आईएमटी मानेसर का विस्तार किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही बुनियादी सुविधाएं विकसित किया जाएगा。

भूखंडों की मांग को लेकर विस्तार की योजना बनाई एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान के अनुसार आईएमटी मानेसर मे...