गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र में जिलास्तरीय कार्यशाला हुई। डॉ. दिशा ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रमुख स्तंभों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) के बारे में बताया गया। आभा आईडी नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड का दीर्घकालिक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के अधिक प्रभावी एवं बेहतर समन्वय के साथ उपलब्ध होने में सहायता मिलेगी। कार्यशाला में हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री के बारे में बताया गया कि सरकारी और निजी क्षेत्र के अस्पतालों, क्लीनिको...