Gurgaon News: एक दिन में 10,804 घरों का सर्वे, 67 स्थानों पर मिला मच्छरों का लार्वा
गुड़गांव, जुलाई 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, संवाददाता। मानसून के बीच गुरुग्राम में डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को जारी राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनसीवीबीडीसी) के बुलेटिन के अनुसार, जिले में एक ही दिन में 10,804 घरों की जांच की गई। इस दौरान 67 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला, जिसके बाद संबंधित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई करते हुए कंटेनरों को खाली कराया गया और लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम में इस वर्ष अब तक डेंगू के कुल 41 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि शुक्रवार को राहत की बात यह रही कि कोई नया डेंगू मरीज सामने नहीं आया। विभाग की ओर से अब तक 2,622 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जबकि शुक्रवार को 123 सैंपल एकत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.