गुड़गांव, सितम्बर 28 -- Gurgaon News: - सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में होगी बैठक, विभिन्न विकास कार्यों और प्रस्तावों पर लगेगी मुहर गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम के सदन की 8वीं सामान्य बैठक आगामी एक अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम प्रशासन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाना और वित्त एवं संविदा समिति के रिक्त पद को भरना है। वित्त एंव संविदा समिति के सदस्य रहे पार्षद अनूप सिंह डिप्टी मेयर बन गए हैं। इस कारण वित्त एंव संविदा समिति का एक पद खाली हो गया है। इस पद को लेकर सदन की बैठक में चुनाव होगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नपं का मुद्दा गरमाया, तीन सदस्यों ने बैठक बहिष्कार का किया ऐलानबैठक की कार्यवाही की पुष्टि निगम सचिव डॉ. सिद्धार्थ खंडेलवाल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार आयोजित होने वाली इस बैठक में 11 सितंबर को...