Gurgaon News: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 211 गुमशुदा लोगों को ढूंढा
गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गुमशुदा 211 बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ढूंढा है। यह लोग जून माह में लापता हुए थे। पुलिस ने इन्हें ढूंढकर इनके परिजनों से मिलाया। इनमें 76 बच्चे शामिल हैं। यूनिट प्रवक्ता के मुताबिक तकनीकी सहायता और लगातार प्रयास से इन लोगों को ढूंढा गया। बच्चों, महिलाओं और व्यक्तियों की आवश्यकतानुसार काउंसलिंग कराई गई। उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों के हवाले किया गया। लापता परिजन के सकुशल मिलने पर परिवारों ने गुरुग्राम पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस ने कहा कि गुमशुदा की तुरंत सूचना डायल 112 पर दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.