Gurgaon News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, धूप निकलने से बढ़ी गर्मी
गुड़गांव, जुलाई 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि, सुबह दस बजे के बाद जैसे ही बादल छंटे और तेज धूप निकली, वैसे ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। धूप और हवा में नमी के कारण उमस का स्तर काफी बढ़ गया, जिससे दोपहर के समय लोगों का पसीने से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। शहर के तापमान में भी पिछले 24 घंटों के भीतर बड़ा उछाल देखने को मिला है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.