Gurgaon News: उमसभरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी और आसपास के क्षेत्रों में उमस के साथ लगातार बढ़ रहे तापमान ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप और हवा में मौजूद भारी नमी के कारण लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से बेहाल हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी 19 जुलाई तक क्षेत्र में तेज गर्मी और अत्यधिक उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत की बात यह रही कि तापमान में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई, क्योंकि ठीक एक दिन पहले बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया था। हालांकि, तापमान स्थिर रहने के बावजूद हवा न चलने के कारण हॉट एंड ह्यूमिड स्थितियां बनी हुई हैं, जिससे वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.