Gurgaon News: उमसभरी गर्मी ने दिनभर बेहाल किया
गुड़गांव, जुलाई 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में बीते एक सप्ताह से लगातार जारी उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि, सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे थोड़ी देर के लिए मौसम का मिजाज बदला। सोमवार को डीएलएफ क्षेत्र, सेक्टर-45, 46 और सिविल लाइंस एरिया में दो से तीन मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम शहर में एक एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सोहना क्षेत्र में छह एमएम बारिश दर्ज की गई है। दिनभर खिली तीखी धूप के कारण सोमवार को तापमान में भी उछाल देखने को मिला। आंकड़ों के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के 32.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.