गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: पलवल, सरसमल। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, जलभराव और ड्रेनेज जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इन मुद्दों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी जल्द संयुक्त दौरा करेंगे। साथ ही पलवल को एनसीआर के उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए उद्योगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाएगा। मंगलवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में जिला की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

आधारभूत सुविधाओं की कमियों पर फोकस उपरोक्त बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने सड़कों की खराब स्थिति, बिजली आपूर्ति, पेयजल, जलभराव और ड्रेनेज सिस्टम से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इन मुद्दों के समा...