Gurgaon News: इफको चौक पर बस खराब होने पर थार सवार युवकों ने की बदसलूकी,अश्लील इशारे किए
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: शर्मनाक गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के इफ्को चौक पर बस खराब होने के बाद सड़क पर खड़ी महिला यात्रियों के साथ बदसलूकी और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों पर बार-बार आकर महिलाओं को घूरने और परेशान करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने सोशल मीडिया पर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार 25 अक्तूबर को दिल्ली से राजस्थान के उदयपुर जाने वाली अचानक इफ्को चौक के पास खराब हो गई थी। बस के अचानक बंद पड़ जाने के कारण उसमें सवार महिला यात्रियों को सड़क किनारे मजबूरन खड़े रहना पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक थार गाड़ी में सवार युवकों की नजर सड़क पर खड़ी महिला यात्रियों पर पड़ी। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.