गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही एक और आधुनिक खेल परिसर की सुविधा मिलने वाली है।

स्टेडियम का निर्माण हेलीमंडी में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इसे खेल विभाग को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। विभाग की कोशिश है कि औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किए बिना स्टेडियम को जल्द खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। स्टेडियम में केवल फिनिशिंग और कुछ तकनीकी कार्य शेष हैं। निर्माण एजेंसी इन्हें अंतिम रूप देने में जुटी है। इसके लिए अभी फंड आना बाकी है। उसके बाद इसकी फिनिशिंग का काम पूरा होते ही यह खेल विभाग को हैंडोवर कर दिया जाएगा। खेल विभाग की ओर से भवन और अन्य खेल स...