Gurgaon News: आठ साल पुराने मामले में गौतस्कर गिरफ्तार
गुड़गांव, अगस्त 10 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए रेवाड़ी ने पुलिस टीम पर गोली चलाने व गौतस्करी के मामले में करीब आठ साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सालाहेड़ी निवासी साहिद उर्फ काला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जिला रेवाड़ी व नूंह में लूट, गौतस्करी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा मारपीट के 10 मामले दर्ज हैं। कई मामलों में यह अदालत से भगौड़ा घोषित है। जांचकर्ता ने बताया कि आठ सितंबर, 2018 को पुलिस रात्रि गश्त पर थी। उसी दौरान गांव ढालियावास के पास एक पिकअप गाड़ी में छह-सात युवक गायों को पिकअप में चढ़ा रहे थे। दो-तीन गायों को पिकअप में चढ़ाया जा चुका था। पिकअप गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। जब पुलिस ने आरोपियों को काबू करने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.