गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार और मंगलवार को जाम लग सकता है। ऐसे में वाहन चालक समय से पहले निकलें। मंगलवार को महाशिवरात्रि को लेकर इस हाईवे से जयपुर, रेवाड़ी, मानेसर, सोहना, पलवल और पटौदी के लिए हजारों की संख्या में कांवड़िये और सैकड़ों की संख्या में डाक कांवड़ निकलेंगी। इस दौरान यातायात जाम की स्थिति बन सकती है। रविवार से गुरुग्राम में डाक कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। ये दिल्ली-जयपुर हाईवे से दिल्ली की तरफ से गुरुग्राम में प्रवेश कर रहे हैं। शीतला माता मंदिर की तरफ जाने वाले कांवड़िये सिग्नेचर टावर या महरौली रोड से महाराणा प्रताप चौक और अतुल कटारिया चौक की तरफ निकलते हैं। इस तरह भूतेश्वर, घंटेश्वर और सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कावड़िये राजीव चौक से जेल चौक ...