Gurgaon News: आग की घटनाओं पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया
गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। अग्निशमन विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों को आग की घटनाओं पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। विभाग के सहायक अधिकारी जयबीर भड़ाना ने बताया कि आग की घटना के दौरान हौंसले से काम लेने पर ही सफलता मिलती है। अग्निशमन केन्द्र के प्रभारी देवेंन्द्र सिंह, सहायक अधिकारी जयबीर भड़ाना, फायरमैन नेपाल सिंह, कैलाश चंद, मनोज कुमार और मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे। करीब एक घंटा तक चला यह प्रशिक्षण शिविर में नागरिक कर्मचारियों को आग लगने पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी है। आग में फंसे लोगों को कैसे बचाना चाहिए। आग में गंभीर रुप से घायल होने वालों को उपचार के लिए भेजने के दौरान क्या-क्या सावधानियां अपनानी चाहिए। आग को काबू करने के तरीके और सुरक्षा की दृष्टि से बचाव के नियम व तरीके बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.