Gurgaon News: आईटीआई में रोजगार मेला कल लगेगा
गुड़गांव, जुलाई 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-14 के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 22 जुलाई को रोजगार मेले लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक और विनिर्माण कंपनियां भाग लेंगी, जहां योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए किया जाएगा। मेले में फिटर, टर्नर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (कोपा), पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक मोटर वाहन समेत विभिन्न ट्रेडों के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य योग्य ट्रेडों के अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.