Gurgaon News: आईटीआई में छात्र रविवार को भी दाखिले के लिए पहुंचे
गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद गुरुग्राम के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रविवार को भी विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रही। छुट्टी के बावजूद संस्थानों के कार्यालय खुले रहे, जहां छात्र-छात्राएं दस्तावेज सत्यापन, काउंसलिंग और फीस जमा कराने के लिए पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया में किसी भी विद्यार्थी को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 500 से अधिक आवेदन दाखिले की प्रक्रिया में पहुंच चुके हैं और लगातार विद्यार्थी अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए संस्थानों का रुख कर रहे हैं। कई छात्र अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे, जबकि संस्थान स्तर पर कर्मचारियों को भी अवकाश के दिन ड्यूटी पर लगाया गया। पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.