Gurgaon News: आईटीआई के छात्रों ने पौधे लगाए
गुड़गांव, अगस्त 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को सद्भावना दिवस और वन महोत्सव आयोजित किया गया। विद्यार्थियों में आपसी भाईचारा, सद्भावना, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण के प्रति जागरुकता को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, चित्रकला, लोकगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा सद्भावना दिवस व वन महोत्सव के उपलक्ष्य में रैली भी निकाली गई। विद्यार्थियों ने सद्भावना, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। वन महोत्सव के तहत संस्थान परिसर में 50 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेंज फॉरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.