गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर रात में अंधेरा छाया रहता है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलने और बारिश के चलते सड़कों पर हुए गड्ढों से हादसा होने डर बना है। उद्यमियों ने आरोप लगाया कि सड़कों किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने से अंधेरा रहता है। इससे उद्योगों में करने वालों के साथ झपटमारी का संभावना बनी है। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने कहा कि नगर निगम मानेसर की तरफ से औद्योगिक क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। आठ सेक्टर की सड़कों किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें 90 प्रतिशत बंद मिली है। मानेसर निगम और एचएसआईआईडीसी से शिकायत करने के बाद मरम्मत समय पर नहीं कराई गई है। कई जगह ऐसे मोड़ हैं जहां दूसरी तरफ से आने वाला वाहन चालक को दिखाई नहीं देता। इससे हादसा हो...