Gurgaon News: अहीरवाल का गढ, फिर भी निगम सदन के अहम पदों में दरकिनार
गुड़गांव, सितम्बर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अहीरवाल बेल्ट का मुख्य केंद्र माने जाने वाले गुरुग्राम में नगर निगम के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम ने नया सियासी भूचाल ला दिया है। निगम सदन में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर हुए चुनावों में अहीरवाल के गढ़ गुरुग्राम में यादव समुदाय (अहीर पार्षदों) को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। सदन के 36 निर्वाचित पार्षदों में से अकेले नौ पार्षद यादव समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, इसके बावजूद शीर्ष पदों पर किसी भी अहीर पार्षद को जगह नहीं मिलना राजनीतिक चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। इस पूरे मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि क्षेत्र के दिग्गज केंद्रीय और कैबिनेट मंत्री भी अपने समर्थकों के लिए पैरवी करने में कामयाब नहीं हो सके। बता दें कि सोमवार को नगर निगम गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.