गुड़गांव, जुलाई 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की सबसे अहम परियोजनाओं में शामिल सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के नए 100 बेड अस्पताल ब्लॉक का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। अब निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही भवन के दूसरे और तीसरे तल पर दीवारों, पिलरों और सीढ़ियों के आसपास दरारें दिखाई देने से निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे एक ओर अस्पताल के शुरू होने में हो रही देरी और बढ़ने की आशंका है, वहीं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। करीब पांच वर्ष पहले शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नागरिक अस्पताल की क्षमता बढ़ाना और गंभीर मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना था। करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस बहुमंजिला इमारत में 1...