गुड़गांव, सितम्बर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बेहतर पढ़ाई के लिए आठ हजार से ज्यादा छात्र दूसरे राज्य और शहरों से आते है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए पर्याप्त होस्टल की सुविधा नहीं होने के कारण मजबूरन छात्रों को पीजी में किराए पर रहना पड़ता है। पीजी में नौ हजार रुपये से 22 हजार रुपये तक वसूला जाता है,लेकिन सुरक्षा सिर्फ कहने के लिए ही होती है। इन पीजी में आवगमन 24 घंटे चालू रहता है और ज्यादातर पीजी में काम करने वाले स्टॉफ का सत्यापन भी नहीं होता है। जिला प्रशासन के अनुसार नगर निगम क्षेत्र और कॉलोनियों में ढ़ाई हजार से ज्यादा पीजी बिना अनुमति के संचालित हो रहे है। गुरुग्राम में पीजी का संचालन करना एक कारोबार बन चुका है। यह भी पढ़ें- छात्रों के सुरक्षित आवास के लिए दिल्ली में हाई पावर कम...