Gurgaon News: अवैध हथियार के साथ तीन युवक धरे
गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए पकड़ा है। हीरा नगर निवासी शिवम सिंह उर्फ विक्की को खांडसा मंडी से कट्टे के साथ पकड़ा है। उसने यह कट्टा 12 हजार रुपये में कानपुर से खरीदा था। इसके ऊपर मारपीट, लूट के चार मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं। इस तरह सेक्टर-37 स्थित अंजना कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय शुभम उर्फ शूटर को पुलिस ने सेक्टर-37 के सुप्रोन पार्क से पकड़ा है। इसके कब्जे से पिस्टल बरामद की है। यह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा की गौशाला कॉलोनी का रहने वाला है। उसने छह हजार रुपये में यह पिस्टल मथुरा से खरीदी थी। इसके खिलाफ एक मुकदमा पहले से गुरुग्राम में दर्ज है। सोहना की अपराध शाखा ने गांव इंद्री मोड़ से पलवल के गांव गोहपुर निवासी 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.