गुड़गांव, अगस्त 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। चकरपुर पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए इफ्को चौक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्ण सिंह, गली नंबर-5 अंबेडकर कॉलोनी (चकरपुर) का निवासी है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसे जांच में शामिल किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 25 पाउच देशी शराब संग एक बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...