गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: पलवल,अजित कुमार । गदपुरी थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध रूप से ढाबे पर शराब पिलाने के आरोप में ढाबा संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बघौला-जनौली रोड पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि शराब ठेका के पास एक ढाबे पर संचालक दो लोगों को शराब पिला रहा है। शराब पीने के दौरान दोनों व्यक्ति आपस में गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और हंगामा कर रहे हैं, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ढाबा संचालक बालकिशन निवासी बघौला और शराब पी रहे मनोहरलाल और धर्मेंद्र, दोनों निवासी बघौला, को काबू कर लिया।गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक बिना अनुमति अपने परिसर में शराब पिला रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज क...