गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी के मुख्य 24 मीटर एंट्री रोड पर पिछले लगभग तीन महीनों से बनी अवैध वाहन पार्किंग की समस्या का मानेसर पुलिस ने प्रभावी और शांतिपूर्ण समाधान करा दिया है। डीसीपी मानेसर के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में आई खेड़की दौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराया, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार विपुल लावण्या सोसाइटी की 24 मीटर मुख्य प्रवेश सड़क पर पिछले करीब तीन महीनों से वाहनों को चार-चार कतारों में अवैध रूप से पार्क किया जा रहा था। सड़क के एक बड़े हिस्से पर गाड़ियों के अवैध कब्जे के कारण रोज जाम की स्थिति बनी रहती थी।

अवैध पार्किंग से आवागमन और सुरक्षा प...