गुड़गांव, जुलाई 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद नगर निगम गुरुग्राम ने भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई में गंभीर अनियमितताएं बरतने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन का यह आदेश निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आए एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले में संलिप्त एक सहायक अभियंता को भी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, निगम अधिकारियों का कहना है कि एई को निलंबित करने का अधिकार केवल शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के पास होता है, इसलिए मुख्यालय से उनके निलंबन का आधिकारिक आदेश आना अभी बाकी है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई के ...