Gurgaon News: अलवर मार्ग पर फैले कचरे की वजह से पौधरोपण नहीं हो पा रहा
गुड़गांव, सितम्बर 20 -- Gurgaon News: सोहना,नरेश कुमार। शहर के पुराना दिल्ली-अलवर मार्ग पर वन विभाग की ओर से किए जा रहे पौधरोपण में कूड़ा केंद्र का कचरा बाधा बना हुआ है। वन विभाग मार्ग पर आ रहे कचरे को हटाने के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई बार लिखित में मांग कर चुका है। इसके बावजूद परिषद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। वन विभाग ने शहर के पुराने दिल्ली-अलवर मार्ग को बरसात शुरू होने से पहले ही हराभरा करने की योजना बनाई थी, ताकि इस मार्ग के दोनों तरफ लगी 150 के करीब स्ट्रीट लाइट और पौधरोपण से इसी सुन्दरता बढ़ सके। शहरवासी रात के समय में चहल-कदमी कर सकेंगे। पौधरोपण और स्ट्रीट लाइट की जगमग से मार्ग का सौंदर्यीकरण निखकर कर आएगा। वन विभाग ने करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग के 700 मीटर की दूरी में पौधरोपण कर दिया है। मार्ग के दोनों तरफ पांच से छह फीट उंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.