Gurgaon News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम जिले के अलग-अलग इलाकों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला सोहना क्षेत्र का है, जहां 28 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे सर्विस रोड पर खड़े एक माली को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल राजनारायण निवासी उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के गांव दौलतपुर के रहने वाले हैं और सोहना में माली का काम करते हैं। वह अपने किराए के घर के बाहर उत्तर प्रदेश जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सोहना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने गलत दिशा और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके बाएं पैर की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.