गुड़गांव, सितम्बर 6 -- Gurgaon News: - शनिवार को हुई घटना के बाद वन विभाग ने शुरू की जांच, वीकेंड पर भारी आवागमन के बीच टला बड़ा हादसा गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन होने से भारी-भरकम पत्थर और मलबा मुख्य सड़क पर आ गिरे। गनीमत रही कि इस दौरान सैलानी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए। यह भी पढ़ें- Nainital News: तेज बारिश से राजपुरा कंपाउंड में सुरक्षा दीवार ढहीघटना का विवरण यह घटना शनिवार की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं और मौके की जांच में जुट गए हैं। यह मामला अरावली क्षेत्र के लेपर्ड ट्रेल का है, जहां शनिवार और रविवार के दिन शहर भर से बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर ...