गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: शर्मनाक तालीम के बहाने बच्ची के साथ गलत हरकत की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना का विवरण गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में अरबी सीखने गई पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ वहीं के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार की शिकायत मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-29 थाना इलाके में परिवार के साथ रहते है। उनकी पांच वर्षीय बेटी पड़ोस में ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक युवक के पास अरबी सीखने के लिए गई थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान ही आरोपी रसीद ने मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया।

पुलिस की कार्रवाई बेटी के द्वारा गलत...