Gurgaon News: अभियान चला कर 24 घंटे में काटे 12 हजार 788 चालान
गुड़गांव, अक्टूबर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर कुल 12,788 चालान किए। पहचान छिपाकर सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट वाले 156 वाहनों को भी ज़ब्त किया गया। सबसे अधिक कार्रवाई गलत पार्किंग करने वालों के कुल तीन हजार 33 चालान काटे गए। इसके अलावा आमने-सामने की भीषण दुर्घटनाओं का कारण बनने वाली गलत दिशा में ड्राइविंग के 810 चालान और अचानक लेन बदलने के 697 चालान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.