गुड़गांव, अक्टूबर 21 -- Gurgaon News: - हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों के खिलाफ निगम की और से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर निगम आयुक्त ने सार्वजनिक अधिसूचना जारी कर दी है।

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब मौके पर ही चालान की कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सार्वजनिक स्थलों-जैसे कि सड़कें, फुटपाथ, सार्वजनिक पार्क, बाजार, बस स्टॉप और सरकारी परिसर पर पान, गुटखा, पान मसाला, तंबाकू या अन्य किसी भी पदार्थ का सेवन करने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प...