Gurgaon News: अपराधी के मकान पर बुलडोजर चला
गुड़गांव, सितम्बर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर गांव धनवापुर में एक आदतन अपराधी के अवैध रूप से बने मकान पर सोमवार को बुलडोजर चला दिया। आरोपी अभिषेक उर्फ नीटू निवासी गांव धनवापुर का रहने वाला है, जो तोता गैंग का गुर्गा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, मारपीट, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने जैसी विभिन्न संगीन धाराओं के तहत नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 द्वारा आदतन अपराधियों की अवैध संपत्तियों की लगातार समीक्षा की जा रही थी। पुख्ता सूचना और प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक ने गांव धनवापुर में लगभग 50 वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर रखा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.