गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद दूरसंचार के सभी दूरभाष केंद्रों के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित शिकायतों एवं विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों के निपटारे के लिए 18 सितंबर को खुला दरबार एवं टेलीफोन अदालत होगी। जानकारी सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष ने देते हुए बताया कि इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा। इस दौरान 31 अगस्त तक जारी कि गए टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...