गुड़गांव, जुलाई 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गांव भांगरौला में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट (प्रवर्तन) टीम पर कुछ कब्जाधारियों द्वारा बदसलूकी करने और धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में टीम के बचाव में उतरा एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम की शिकायत पर थाना खेड़की दौला में दोषियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव भांगरौला पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद गांव भांगरौला निवासी सेवाराम, बिल्लू, ईश्वर, सौरव, गौरव, दीपक व अन्य लोगों ने निगम की कार्र...