गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। वजीराबाद-गुरुग्राम रोड स्थित निक्की ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। थाना फर्रुखनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मुबारिकपुर निवासी 20 वर्षीय मनीष कुमार ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके मामा गांव हरसरू निवासी अजयपाल गांव खेंडावास में वी-टू कंपनी में हेल्पर की नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह वह काम पर गए थे। रात करीब 10 बजे वह उसके गांव मुबारिकपुर में साइकिल से आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। अधिक चोट लगने से उसके मामा की मौके पर मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...