Gurgaon News: अच्छी खबर: बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए 20 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे
गुड़गांव, अगस्त 1 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर में बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 20 नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है। लंबे समय से ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के कारण बिजली कटौती और बार-बार होने वाले फॉल्ट से परेशान उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। निगम ने 20 ओवरलोड वाले स्थानों पर नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग लगातार बढ़ने के कारण कई इलाकों में ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहे थे। इसके चलते बार-बार ट्रिपिंग, फॉल्ट और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें सामने आ रही थीं। तापमान बढ़ने पर आठ हजार से अधिक शिकायतें पहुंच रही थीं। सबसे अधिक परेशानी पल्ला, तिलपत और इस्माइलपुर क्षेत्र के लोगों को झेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.