Gurgaon News: अच्छी खबर: डॉक्टरों की कमी होगी दूर, सिविल अस्पताल में घटेगा कार्यभार
गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले की बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे मरीजों के दबाव के बीच जल्द ही गुरुग्राम के सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश में 400 से अधिक नए डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनमें से कुछ डॉक्टरों की तैनाती गुरुग्राम में होने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो सिविल अस्पताल सहित जिले के अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। जिले के सरकारी अस्पतालों में 100 से अधिक डॉक्टर अलग-अलग विशेषज्ञों के रूप में नियुक्त है लेकिन फिर भी बढ़ते मरीजों के दबाव के चलते यह संख्या भी कई बार कम पड़ जाती है। गुरुग्राम का सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल प्रदेश के सबसे व्यस्त सरकारी अस्पतालों में शामिल है। यहां रोजाना करीब 2500 मरीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.