गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: नंबर गेम 10 स्थानों पर शैलो एक्वीफर सिस्टम लगाने की योजना तैयार की गई फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक नगरी में लगातार गिरते भूजल स्तर ने नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है। तेजी से हो रहे भूजल दोहन और बारिश के पानी के जमीन में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचने से जलस्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। इस संकट से निपटने और भूजल रिचार्ज की संभावनाएं तलाशने के लिए नगर निगम ने आईआईटी-बीएचयू के विशेषज्ञों के साथ मिलकर पहल शुरू की है। इसके तहत शहर में 10 स्थानों पर शैलो एक्वीफर सिस्टम लगाने की योजना तैयार की गई है।

भूजल संकट का समाधान स्मार्ट सिटी में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। एफएमडीए द्वारा पिछले दिनों कराए गए सर्वे के अनुसार शहर के कई क्षेत्रों में भूजल स्तर 500 से 700 फुट तक पहुंच गया है। नगर निगम की तरफ से ...