गुड़गांव, अगस्त 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको चौक की सर्विस रोड को अगले सप्ताह में यातायात के लिए खोला जाएगा। बुधवार रात को सीवर पानी को डाइवर्ट करने के बाद गुरुवार सुबह से खुदाई कार्य शुरू किया गया। एक हजार एमएम क्षमता के चार क्षतिग्रस्त पाइप को बदला जाएगा। इसके साथ-साथ 100 मीटर लंबी सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। मंगलवार दोपहर को जीएमडीए की सीवर लाइन के इफको चौक पर क्षतिग्रस्त होने के चलते एक बड़ा गड्डा हो गया था। पानी निकालने के लिए जीएमडीए ने चार पंप लगा दिए थे। इस सीवर लाइन में एमजी रोड पर विकसित क्षेत्रों से गंदा पानी आता है। बुधवार रात को गंदे पानी को डाइवर्ट करने के बाद गुरुवार सुबह सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की खुदाई शुरू की गई। दो से तीन दिन के अंदर सीवर के खस्ताहाल पा...