गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अगले महीने में सेक्टर-107 स्थित एम3एम वुडशायर और सिग्नेचर सोलेरा सोसाइटी को पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। अभी तक यह दोनों सोसाइटियां पानी के लिए टैंकर पर आश्रित हैं। सिग्नेचर सोलेरा सोसाइटी करीब चार साल पहले विकसित हुई थी। इसमें करीब एक हजार परिवार रह रहे हैं, जबकि करीब 10 साल से विकसित एम3एम वुडशायर सोसाइटी में करीब पांच सौ परिवार रह रहे हैं। इन दोनों सोसाइटियों तक पानी के लिए पाइप लाइन थी, लेकिन इसमें गांव धर्मपुर के लोगों ने अवैध कनेक्शन कर लिए। इस वजह से पिछले दो साल से इन सोसाइटियों में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। पानी के लिए यह दोनों सोसाइटियां टैंकर पर आश्रित हैं।

समस्या का समाधान इन दोनों सोसाइटी के निवासियों ने इस मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गठित लोक प...