नई दिल्ली, मार्च 17 -- गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष का पहला त्योहार है, जो महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर पड़ता है और नए साल की शुरुआत, विजय, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन घर में गुड़ी लगाना, तेल स्नान करना, नए वस्त्र पहनना और पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गुड़ी पड़वा पर किए गए कार्य पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और शांति लाते हैं। आइए जानते हैं 2026 में इसकी तिथि, महत्व और घर में क्या करना चाहिए।गुड़ी पड़वा 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, दिन - गुरुवार को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के आधार पर गुड़ी पड़वा म...