GTB अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर, अब राजीव गांधी अस्पताल में मिलेगी यह सुविधा
नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली सरकार के जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी सुविधाओं में जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अस्पताल से इमरजेंसी सेवाओं को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसका काम भी शुरू हो गया है। जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी की ढांचागत स्थिति खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया है। राजीव गांधी अस्पताल में ट्रॉली और बेड लगा भी दिए गए हैं। वार्ड में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। एक सप्ताह में जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी सेवा राजीव गांधी अस्पताल में संचालित होने लगेगी। यहां जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर ही मरीजों का इलाज करेंगे। इस नई व्यवस्था के बाद जीटीबी अस्पताल परिसर में इमरजेंसी सेवा बंद हो जाएगी। मरीज सीधे राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जीटीबी के नाम से संचालित होने वाली इमरजेंसी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.