नई दिल्ली, मई 12 -- GT vs SRH Highlight: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला खेला गया। जीटी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 82 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की। जीटी ने लगातार पांचवां मैच जीता है। गुजरात ने 168/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद 14.5 ओवर में हैदराबाद को 86 रनों पर ढेर कर दिया। यह एसआरच का आईपीएल में लोएस्ट ऑलआउट टोटल है। साथ ही हैदराबाद को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच को पिछले साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 80 रनों से शिकस्त मिली थी।कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा प्लेऑफ द ऑफ मैच चुने गए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में महज 28 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। रबाडा ने अभिषेक शर्मा (6), ईशान किशन (11) और स्मर...