नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने सफर की शुरुआत की है। एक वक्त तक आसानी से जीत रही पंजाब किंग्स के लिए गुजरात के गेंदबाजों ने थोड़ी मुश्किलें खड़ी कीं और कुछ वक्त के लिए पीबीकेएस के फैंस की सांसें थम सी गई थीं, लेकिन कूपर कोनोली और जेवियर बार्टलेट ने मैच को फिनिश करके सीजन की पहली जीत पंजाब किंग्स की झोली पर डाल दी। इस जीत से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। अपने गेंदबाजों की गेंदबाजी से अय्यर काफी प्रभावित दिखे और एक युवा गेंदबाज के बारे में तो यहां तक कह दिया कि वे बड़े मैच के प्लेयर हैं। यह भी पढ़ें- गिल ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा? पंजाब किंग्स से शिकस्त के बाद बोले- हमने. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी हाथ की चोट के बारे में अ...