प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- जीएसटी 2.0 ने त्योहारी सीजन में प्रयागराज के ऑटोमोबाइल बाजार को नई रफ्तार दी है। शारदीय नवरात्र में 22 से 30 सितंबर तक बाइक और कार की बिक्री ने रिकॉर्ड बना दिया है। आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक, जहां एक सितंबर से 20 सितंबर तक प्रयागराज में 524 बाइक और 129 कारें बिकी थीं। वहीं, 22 सितंबर को जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद केवल नौ दिनों में 3245 बाइक और 811 कारों की बिक्री हुई। त्योहार और नई टैक्स व्यवस्था के दोहरे असर से बाइक की बिक्री में 620% और कार की बिक्री में 629% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। दरअसल जब से जीएसटी 2.0 के नए स्लैब लागू होने की घोषणा हुई, उसी वक्त से ऑटो मोबाइल सेक्टर में मंदी की स्थिति बन गई थी। ग्राहकों ने 22 सितंबर का इंतजार किया। सरकार ने नवरात्र के पहले दिन जीएसटी का नया स्लैब लागू किया और इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.