Gridih News: 70 वेंडरों ने लिया प्रशिक्षण, मिले किट और प्रमाण-पत्र
गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह में दो दिवसीय स्ट्रीट फूड वेंडर्स प्रशिक्षण शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन लगभग 70 स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके उपरांत सभी प्रशिक्षित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं आवश्यक किट देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की सहभागिता से आयोजित था। गिरिडीह में स्ट्रीट फूड वेंडरों के लिए पहली बार इस प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसे यहां के वेंडरों ने काफी सराहना की। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडरों को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन, साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, ग्राहकों के साथ अच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.