Gridih News: 70 अभ्यर्थियों का लर्निंग लाइसेंस निर्गत
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कराया गया। जिसमें स्क्रूटनी व फोटो अपलोड व कंप्यूटर टेस्टिंग के बाद करीब 70 अभ्यर्थियों का लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया। इसके साथ ही देवरी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत शिविर का आयोजन शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर में उपस्थित मोटर यान निरीक्षक शुभम लाल सिंह ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 75 से अधिक अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा किया गया। जिसमें टेस्टिंग में उतीर्ण हुए सभी अभ्यर्थियों का लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया। मौके पर बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, मोटर यान निरीक्षक शुभम कुमार लाल शुभम लाल सिंह, जिला परिवहन कार्यालय की प्रधान सहायक नगमा जरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.