गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत अंतर्गत तारापुर गांव के पास बंद पड़े पत्थर खदान में डूबी महिला सावनी मंझियान का शव 60 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है। सोमवार को लौरिया गांव निवासी 52 वर्षीय सावनी मंझियान खदान में डूब गई थी। खदान में करीब 80 फीट से अधिक पानी होने के कारण शव की तलाशी में परेशानी हो रही है। तीसरे दिन बुधवार को भी शव बरामद नहीं होने और प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। बुधवार को ग्रामीणों ने शव बरामद करने की मांग को लेकर पटना चौक को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि शव निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को तत्काल बुलाया जाए। सड़क जाम होने से पटना चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Ara News: सोन में डूबे अरवल के व्यक्ति...